भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन 18 नवंबर को पंजाब दौरे पर, 'समरसता संकल्प यात्रा' को दिखाएंगे हरी झंडी
नई दिल्ली, 17 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बुधवार को पंजाब के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह वेडेरा सचखंड बल्लां में पूजा-अर्चना करेंगे। साथ ही, पार्टी की 16 दिवसीय ‘समरसता संकल्प यात्रा’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस अवसर पर नितिन नवीन जनसभा को संबोधित करेंगे और संत समाज के साथ संवाद भी करेंगे।